Get App

Rahul Roy: राहुल रॉय की वायरल रील का बना मजाक, एक्टर ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए कह दी ये बड़ी बात

Rahul Roy: अपनी मॉकिंग पर राहुल राय ने लोगों से कहा कि अगर कोई सचमुच उनकी मदद करना चाहता है तो ट्रोल करने के बजाय उनके लिए कोई "ठीक-ठाक काम" ढूंढना चाहिए।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 10:53 AM
Rahul Roy: राहुल रॉय की वायरल रील का बना मजाक, एक्टर ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए कह दी ये बड़ी बात
एक्टर ने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद, मेरे लिए एक्टिव रहना ज़रूरी है। मैं जब तक ज़िंदा हूं, काम करना चाहता हूं।

Rahul Roy: राहुल रॉय को 1990 की फ़िल्म 'आशिकी' से शोहरत मिली थी। हाल में ही उनकी एक वायरल हुई रील ने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया है। बुधवार को, राहुल ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया, जिन्होंने कंटेंट क्रिएटर के साथ उनके डांस का "मज़ाक" खूब उड़ाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बयान शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी आर्थिक मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है।

एक्टर ने पोस्ट में लिखा- मैं अपना काम पूरी ईमानदारी और विनम्रता से करता हूं। मुझे कुछ कानूनी मामलों के लिए पैसे चुकाने हैं, और ये मामले आज के नहीं हैं-ये तब के हैं जब मुझे ब्रेन स्ट्रोक नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि अगर कोई सच में उनकी मदद करना चाहता है, तो उसे ट्रोल करने के बजाय उनके लिए कोई "अच्छा काम" ढूंढना चाहिए।

"अगर आप मेरी सादगी का मज़ाक उड़ाते हैं या मेरी मुश्किलों पर हंसते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज़्यादा बताता है। अगर आपको सच में इतनी ही चिंता है, तो मुझे कोई असली और अच्छा काम ढूंढने में मदद करें, ताकि मैं इन केसों के लिए पैसे चुका सकूं। कम से कम मैं अपनी मेहनत से कमा रहा हूं, दूसरों का मज़ाक उड़ाकर नहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें