राज कपूर का बंगला देवनार कॉटेज हमेशा ही लाइम लाइट में रहा है। इस बंगले में एक्टर बड़ी-बड़ी पार्टियां, घर की शादियां होस्ट करते थे।
लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस बंगले में एक खास कमरा भी था, जिसका नाम नरगिस रूम था। मधु जैन ने अपनी किताब 'द कपूर्स: द फर्स्ट फ़ैमिली ऑफ़ इंडियन सिनेमा'में इसका जिक्र किया है।
उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि आरके स्टूडियो से भी पहले बने आरके कॉटेज के पिछले हिस्से में एक कमरा था, जिसे नरगिस रूम के नाम से जाना जाता था। एक्ट्रेस के कपड़ों और बर्तनों के साथ इसे एक मंदिर के रूप में संभाल कर रखा गया था।
इसे राज कपूर का पवित्र स्थान बताते हुए, जैन लिखते हैं, "असली राज कपूर यहीं रहते थे। यह उनके निजी लाइफ का मंदिर था। साधारण और आरामदायक, इस कॉटेज में उनकी सबसे प्रिय चीज़ यही थीं।
नरगिस और राज कपूर की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। दोनों का प्यार आज भी अमर माना जाता है।
दोनों ने आवारा, बरसात और श्री 420 जैसी फिल्मों में काम किया था। भारतीय सिनेमा की कुछ सबसे क्लासिक जोड़ियों में से दोनों की जोड़ी मानी जाती है।
16 सालों तक दोनों एक-दूसरे के साथ रहे। नरगिस राज कपूर से शादी करने पर अड़ी रहीं, लेकिन पहले से शादीसुदा होने की वजह से वह नरगिस से शादी न कर सके थे।
कहा जाता है कि नरगिस ने कानूनी सलाह लेने के लिए बेहतरीन वकीलों तक को ये पूछने के लिए हायर किया था कि क्या किसी शादीशुदा आदमी से शादी करना कैसे भी संभव है।
जबकि उन्हें पता था कि यह कानूनी तौर पर नामुमकिन है, क्योंकि राज पहले से ही शादीशुदा थे। इसके बाद ही दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए थे। राज कपूर ने 22 साल की उम्र में कृष्णा कपूर से शादी की थी। उनके पांच बच्चे हैं - रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन हैं।
वहीं कॉटेज की बात करें तो यह कॉटेज मई 2019 में 180 से 200 करोड़ रुपये के बीच अनुमानित कीमत पर बेचा गया था। नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री, डाइनिंग विद द कपूर्स में, राज कपूर की बेटी रीमा जैन ने खुलासा किया कि उनकी मां कृष्णा कपूर ने अपने बच्चों को यह घर बेचकर उसे छोड़ देने की सलाह दी थी।
Story continues below Advertisement