Get App

Rajinikanth-Kamal Haasan: 47 साल बाद पर्दे पर लौटे दो दिग्गज, रजनीकांत और कमल हासन की धमाकेदार ‘KH x RK’ री-यूनियन ने फैंस को किया दीवाना

Rajinikanth-Kamal Haasan: भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ पल ऐसे होते हैं जो हमेशा यादगार बन जाते हैं। ऐसा ही एक पल तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दो महानायक रजनीकांत और कमल हासन की री-यूनियन से जुड़ा है। करीब चार दशकों बाद ये दोनों सुपरस्टार एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 21, 2026 पर 5:25 PM
Rajinikanth-Kamal Haasan: 47 साल बाद पर्दे पर लौटे दो दिग्गज, रजनीकांत और कमल हासन की धमाकेदार ‘KH x RK’ री-यूनियन ने फैंस को किया दीवाना

तमिल सिनेमा के दो दिग्गज रजनीकांत और कमल हासन आखिरकार एक साथ लौट आए हैं, वो भी 47 साल के लंबे इंतजार के बाद। 'KH X RK' नाम से बने इस अनोखे प्रोजेक्ट का पहला प्रोमो वीडियो 21 फरवरी 2026 को रिलीज हुआ, जिसमें दोनों सितारे रेट्रो गैंगस्टर लुक में नजर आ रहे हैं। फैन्स का उत्साह बेकाबू है और सोशल मीडिया पर #KHxRK ट्रेंड कर रहा है।

लंबे समय बाद दुर्लभ मुलाकात

प्रोमो में रजनीकांत और कमल हासन रेट्रो स्टाइल में आमने-सामने हैं, जहां डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार से पूछते हैं, "हीरो कौन है?" दोनों की स्वैग भरी अदाएं और पुराने जमाने का ठाठ देखकर फैन्स भावुक हो गए। ये आखिरी बार 1979 की 'निनैथाले इनिक्कुम' में साथ नजर आए थे। कमल हासन ने खुद सोशल मीडिया पर इसे पांच दशकों की दोस्ती का जश्न बताया। रेड जायंट मूवीज प्रोडक्शन संभाल रही है, और राजीव मेनन कैमरा हैंडल करेंगे।

प्रोमो का मजा और फिल्म की झलक

वीडियो में रजनीकांत का सिगार पीता ठाठदार अंदाज और कमल का चालाकी भरा मुस्कान कमाल का है। नेल्सन और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुध भी दिखे। ये प्रोमो फिल्म का फर्स्ट लुक है, जो थिएटर्स में पोंगल 2027 को रिलीज होगी। फिल्म की आधिकारिक घोषणा एक स्टाइलिश प्रोमो वीडियो के जरिए की गई, जिसमें दोनों सितारे बेहद डैपर लुक में नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही वायरल हो गया और फैंस ने इसे “सिनेमा का असली धमाका” करार दिया। ट्विटर (अब एक्स) पर कमल हासन ने लिखा “मेरे दोस्त रजनीकांत के साथ एक खास सफर का नया अध्याय शुरू हो रहा है।” इस भावुक संदेश ने दर्शकों के दिलों को छू लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें