Get App

Rajkummar Rao इस क्रिकेटर की बायोपिक में आने वाले हैं नजर, बोले- मैं सिर्फ सच्ची कहानियों के लिए काम करता हूं

Rajkummar Rao: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अपनी बेहतरीन अदाकारी और किरदारों की गहराई के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए जब एक यूजर ने उन्हें सलाह दी कि वह “प्रोपगेंडा फिल्मों” में काम न करें। यह टिप्पणी उनके नए लुक और आगामी बायोपिक प्रोजेक्ट्स को लेकर आई थी।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 11:51 AM
Rajkummar Rao इस क्रिकेटर की बायोपिक में आने वाले हैं नजर, बोले- मैं सिर्फ सच्ची कहानियों के लिए काम करता हूं

बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर राजकुमार राव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोराव गांगुली बायोपिक के लीड रोल को लेकर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उन्हें 'प्रोपेगैंडा फिल्म' न करने की हिदायत दी, तो राजकुमार ने सधे अंदाज में जवाब देकर सबको कायल कर दिया। यह विवाद क्रिकेट लीजेंड दादा की जिंदगी पर बन रही फिल्म को लेकर छिड़ गया है।

सोशल मीडिया पोस्ट पर यूजर ने लिखा, 'प्रोपेगैंडा फिल्म मत करना भाई।' राजकुमार ने तपाक से रिप्लाई किया, 'भाई, यह प्रोपेगैंडा नहीं, बल्कि सोराव गांगुली की बायोपिक है। दादा के क्रिकेट करियर और कप्तानी की सच्ची कहानी है। इसमें देशभक्ति का रंग तो होगा ही, लेकिन यह इतिहास है।' उनका यह जवाब वायरल हो गया और फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। राजकुमार ने जोर देकर कहा कि फिल्म में गांगुली के 2001 के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर शर्ट उतारने वाले पल से लेकर 2003 वर्ल्ड कप की जीत तक हर मोमेंट को जीवंत किया जाएगा।

गौरतलब है कि राजकुमार राव इन दिनों दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। पहला है निकम बायोपिक, जिसमें वह मशहूर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम का किरदार निभा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने लुक में बड़ा बदलाव किया हैजानबूझकर वजन बढ़ाया और बालों को पतला किया ताकि किरदार को असली अंदाज में पेश कर सकें। दूसरा प्रोजेक्ट है क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक, जिसमें वह दादा की भूमिका निभाने वाले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें