तिहाड़ से निकलने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की शूटिंग, वैनिटी वैन से शेयर किया इमोशनल वीडियो

राजपाल यादव मुंबई लौटते ही फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो अपने अपकमिंग फिल्म सेट पर शूटिंग के लिए तैयार होते हुए दिखाई दे रहे हैं, साथ ही अपने फॉलोअर्स के साथ खुशियों भरे पल और शूटिंग की तैयारियों का एहसास साझा कर रहे हैं

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 4:30 PM
Story continues below Advertisement
राजपाल ने वीडियो में फैंस को जीवन का संदेश भी दिया

राजपाल यादव लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। 5 करोड़ रुपये के कर्ज के विवाद के चलते उन्हें 17 फरवरी को जमानत मिली, जिसके तुरंत बाद वो अपनी भतीजी की शादी में शामिल होकर परिवार के साथ खुशी के पल बिताए। हालांकि फैंस का इंतजार अब खत्म हुआ क्योंकि 23 फरवरी को राजपाल यादव मुंबई लौट चुके हैं और अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग की तैयारियों में जुट गए हैं। इस खास मौके पर उन्होंने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे होने की बात साझा की। वीडियो में राजपाल ने अपनी फिल्मी यात्रा, संघर्ष और सफलता के पलों के बारे में खुलकर बात की।

उन्होंने बताया कि कैसे 1997 में उन्होंने मुंबई में कदम रखा और छोटे प्रोजेक्ट्स से लेकर अब तक हर चुनौती का सामना किया। वीडियो के जरिए उन्होंने फैंस को धन्यवाद दिया और कहा कि उनका प्यार और आशीर्वाद ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

वैनिटी विचार के जरिए फैंस से बातचीत


राजपाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “थोड़ा सा अंजन, थोड़ा सा मनोरंजन, यही तो लाइफ का परफेक्ट बैलेंस है। #vanityvichaar।” वीडियो में उन्होंने कहा, “वैनिटी विचार में आपका स्वागत है। ईश्वर और आपके आशीर्वाद से काम पर लौट आया हूं। 1997 में मुंबई आया था और येरवडा जेल के पीछे छोटे से प्रोजेक्ट ‘स्वराज सीरियल’ में एक्शन का मौका मिला।”

30 साल का सफर और आभार

उन्होंने आगे बताया कि 13 जुलाई 1997 से लेकर अब तक मुंबई में हर संघर्ष और सफलता उनके लिए खास रही। राजपाल ने फैंस, माता-पिता और भारतीय सिनेमा को धन्यवाद देते हुए कहा, “आपका प्यार और आशीर्वाद मेरी मेहनत, आत्मविश्वास और सफलता की कुंजी हैं। हर प्लेटफॉर्म पर आपको मीनिंगफुल मनोरंजन पेश करता रहूंगा।”

खुश रहने और स्वस्थ मनोरंजन का मंत्र

राजपाल ने वीडियो में फैंस को जीवन का संदेश भी दिया: “आंखों के पीछे एक मीनिंगफुल अंजन और अच्छे ब्लड सर्कुलेशन के लिए स्वस्थ मनोरंजन चाहिए। मैं अंजन और मनोरंजन से प्यार करता हूं।”

Vijay-Rashmika Wedding: जिस होटल में रश्मिका-विजय कर रहे शादी, उसमें एक रात का किराया आपकी CTC से भी ज्यादा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।