17 फरवरी को जेल से रिहा होने के बाद से ही राजपाल यादव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया था। सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक हर जगह यही सवाल गूंज रहा था कि आखिर वह मुंबई कब लौटेंगे और आगे क्या कदम उठाएंगे। फैंस उनके अगले फैसले को जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इस इंतजार की घड़ी खत्म होती दिख रही है। मिली जानकारी के अनुसार, राजपाल 23 फरवरी को मुंबई पहुंचने वाले हैं।
उनकी वापसी को लेकर इंडस्ट्री में भी हलचल है, क्योंकि सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि वह सीधे काम पर लौटेंगे या पहले कानूनी और निजी मामलों को प्राथमिकता देंगे। कुल मिलाकर, उनकी मुंबई वापसी को एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
मुंबई आते ही शुरू करेंगे काम
प्रेस कॉन्फ्रेंस में देंगे जवाब
मीडिया से बातचीत के बाद अब राजपाल 28 फरवरी को आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे कानूनी मामले और अपने भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात करेंगे।
बताया जाता है कि उन्होंने साल 2010 में एक फिल्म बनाने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म के असफल रहने के बाद भुगतान में दिक्कतें आईं और मामला अदालत तक पहुंच गया। चेक बाउंस के केस में उन्होंने 5 फरवरी 2026 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया। बाद में कुछ रकम जमा करने के बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई।