Get App

Rajpal Yadav Net Worth: जेल की खबरों के बीच राजपाल यादव की नेटवर्थ आई सामने, जानें कहां-कहां से करते हैं कमाई

Rajpal Yadav Net Worth: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसकी वजह से उन्हें तिहाड़ जेल जाना पड़ा। इस बीच लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि अपनी शानदार फिल्मी करियर के दम पर राजपाल यादव ने अब तक कितनी संपत्ति और नेटवर्थ बना ली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 11:38 AM
Rajpal Yadav Net Worth: जेल की खबरों के बीच राजपाल यादव की नेटवर्थ आई सामने, जानें कहां-कहां से करते हैं कमाई
Rajpal Yadav Net Worth: रिपोर्ट्स के अनुसार, राजपाल यादव पर करीब 9 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। 

बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले राजपाल यादव इस समय निजी जिंदगी के एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं। पर्दे पर हमेशा चुटकुलों और मजेदार किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर अचानक कानूनी कारणों से चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उनसे जुड़ा एक पुराना मामला फिर सुर्खियों में आ गया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। यह मामला धीरे-धीरे बढ़ते हुए एक गंभीर कानूनी मोड़ पर पहुंच गया, जिसके चलते राजपाल यादव को बड़ा कदम उठाना पड़ा। फिल्मी दुनिया में लंबे समय से सक्रिय रहे राजपाल यादव ने अपने अभिनय से खास पहचान बनाई है।

ऐसे में उनके साथ जुड़ी यह खबर फैंस के लिए चौंकाने वाली है। सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट गलियारों तक उनके नाम की चर्चा हो रही है, वहीं लोग इस पूरे मामले की सच्चाई जानने को उत्सुक नजर आ रहे हैं।

साइड रोल से सुपर पहचान तक का सफर

राजपाल यादव उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने छोटे किरदारों में भी अपनी अलग छाप छोड़ी। उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया। लेकिन इस वक्त वह अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें