रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार थामने को तैयार नहीं है। रिलीज के लगभग डेढ़ महीने बाद भी यह स्पाई थ्रिलर दर्शकों को थिएटर्स में खींच रही है, भले ही छठे हफ्ते में थोड़ी गिरावट आई हो। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 39वें दिन, यानी छठे सोमवार को 2.25 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया, जिससे कुल भारत नेट कमाई 807.90 करोड़ रुपये पहुंच गई।
