PVR INOX के लिए 'धुरंधर' रहा खास, फिल्म देखने उमड़ी भारी भीड़...बना रिकॉर्ड

फिल्म धुरंधर रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इसकी जबरदस्त सफलता के चलते दिसंबर 2025, PVR INOX के लिए खास रहा जहां दर्शकों की संख्या साल में सबसे ज्यादा रही और यह पैनडेमिक के बाद तीसरा सबसे अच्छा महीना साबित हुआ।

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 7:53 PM
Story continues below Advertisement
फिल्म ने अकेले दिसंबर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है

बॉलीवुड फिल्म धुरंधर रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म के रिलीज के बाद से ही कई फिल्में रिलीज हुई लेकिन ये फिल्में धुरंधर की कमाई पर कोई असर नहीं डाल पाई। फिल्म की कमाई हर दिन लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। वहीं इस बीच फिल्म को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दिसंबर 2025 रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की वजह से PVR INOX के लिए बेहद खास साबित हुआ। दिसंबर में मल्टीप्लेक्स में दर्शकों की संख्या पूरे साल में सबसे ज्यादा रही और पैनडेमिक के बाद तीसरा सबसे अच्छा महीना साबित हुआ।

फिल्म ने अकेले दिसंबर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म को देखने के लिए वीकडेज के साथ-साथ सुबह और देर रात के शो में भी अच्छी भीड़ रही। अब तक यह फिल्म PVR INOX के लिए कुल 375 करोड़ रुपये का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है।

कितने स्क्रीन पर हुई रिलीज


फिल्म धुरंधर को PVR INOX की करीब 1,250 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन और पहले वीकेंड में अच्छी कमाई की और दूसरे वीकेंड तक भी इसकी रफ्तार बनी रही। वहीं, हॉलीवुड फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश को सभी चालू IMAX स्क्रीन के साथ ICE, 4DX, MX4D और ScreenX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में दिखाया गया, जिससे प्रीमियम सिनेमाघर अनुभव की मांग लगातार बनी रही। दिसंबर में रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों के सिनेमाघरों तक पहुंचने में इन दोनों फिल्मों की बड़ी भूमिका रही।

बॉक्स ऑफिस के लिहाज से अच्छा रहा साल 2025

वहीं पूरा साल भी सिनेमा के लिहाज से खास रहा, जहां हिंदी, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों समेत कुल 37 फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार किया। PVR INOX के लिए पूरा साल बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी मजबूत रहा। बड़ी ग्लोबल फ्रेंचाइजी फिल्मों और बड़े स्तर की भारतीय फिल्मों को रिलीज के साथ ही शानदार ओपनिंग मिली और वीकेंड पर दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। इसके साथ ही प्रीमियम फॉर्मेट्स और खास तौर पर चुनी गई फिल्मों की वजह से न सिर्फ टिकट बिक्री बढ़ी, बल्कि दर्शकों को बेहतर सिनेमा अनुभव भी मिला।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।