'रोडीज' के बादशाह रणविजय सिंह ने हाल ही में अपने लंबे सफर पर खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि टीवी इंडस्ट्री में टिके रहना आसान नहीं, क्योंकि दर्शक और ट्रेंड्स तेजी से बदलते हैं। लगभग दो दशकों के अनुभव के साथ रणविजय का मानना है कि एक हिट शो या फिल्म काफी नहीं हर कदम पर नयापन लाना पड़ता है।
