Get App

Virosh Wedding Update: Wikipedia पर ‘स्पाउस’ बने रश्मिका और विजय, इंदिरा कृष्णा ने पोस्ट कर दी बधाई

Virosh Wedding Update: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक तौर पर जीवनसाथी बन गए हैं। दिलचस्प बात यह रही कि शादी के तुरंत बाद ही विकिपीडिया पर दोनों को ‘स्पाउसेस’ (पति-पत्नी) के रूप में दर्ज कर दिया गया। इसके साथ ही एक्ट्रेस इंडिरा कृष्णा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कपल को बधाई दी

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 4:45 PM
Virosh Wedding Update: Wikipedia पर ‘स्पाउस’ बने रश्मिका और विजय, इंदिरा कृष्णा ने पोस्ट कर दी बधाई

सालों की अफवाहें आज हकीकत बन गईं। साउथ सिनेमा की चहेती जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के आईटीसी मेमेटोज पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए। सुबह 10:10 बजे आंध्रा की पारंपरिक रस्मों से शुरू हुई यह शादी दोपहर 4 बजे कोडवा शैली की दूसरी विवाह समारोह के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। विकिपीडिया पर दोनों को अब 'पति-पत्नी' अंकित कर दिया गया है, जिससे फैंस का उत्साह दोगुना हो गया। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री इंदिरा कृष्णा का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। इंडिरा ने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा— "प्यारी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को नई शुरुआत की ढेरों शुभकामनाएं, हमेशा आगे बढ़ते रहो और ईश्वर की कृपा बनी रहे"। इस कैप्शन के साथ साझा की गई तस्वीर में पारंपरिक कपड़ों में सजी एक्ट्रेस मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं, जो समारोह के खुशनुमा माहौल को दर्शाती है।

प्रेम कहानी का सफर

रश्मिका और विजय का रिश्ता 2018 से चर्चा में था। दोनों ने कभी खुलकर रिश्ता कबूल नहीं किया, लेकिन छुट्टियों की तस्वीरें, एयरपोर्ट स्पॉटिंग्स और संकेतों ने फैंस को बांधे रखा। 2024 में दोनों ने 'सिंगल नहीं हूं' कहकर अफवाहों को हवा दी। अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में प्राइवेट एंगेजमेंट हुई, जिसकी पुष्टि विजय की टीम ने की। शादी की तारीख फरवरी 2026 ही तय थी, जो उदयपुर के राजसी महल में हमसफर बनने का सपना साकार कर गई। रश्मिका ने पपराज्जी से बातचीत में शादी की तारीख पर मुस्कुरा कर संकेत दिया था, जो अब सच साबित हो गया।

फैंस ने 'विरोश' नाम दिया था इस जोड़े को, और शादी को 'द वेडिंग ऑफ विरोश' करार दिया। समारोह बेहद निजी रहा- सिर्फ परिवार और चुनिंदा मेहमान शामिल रहे। बाद में हैदराबाद में फिल्म इंडस्ट्री के लिए रिसेप्शन प्लान हुआ है। सुबह आंध्रा रीति-रिवाजों में मंगलसूत्र, सिंदूर और सात फेरे हुए, जबकि शाम को कोडवा स्टाइल में रश्मिका के पारंपरिक परिधान ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें