Rashmika-Vijay Honeymoon: उदयपुर में शादी के बाद, अभिनेता रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हनीमून के लिए थाईलैंड रवाना हो गए हैं। कपल की रोमांटिक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है, जिससे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शादी के जश्न के बाद रश्मिका और विजय कुछ समय आराम करने के लिए थाईलैंड के कोह समुई पहुंचे हैं। उन्होंने ठहरने के लिए एक निजी Airbnb विला चुना है। अब सोशल मीडिया पर इस कपल की एक तस्वीर सामने आई है।
