Get App

Dhamaal 4 Release Date: धमाल 4 की रिलीज डेट हुई कन्फर्म, इस दिन अजय देवगन लाएंगे हंसी का तूफान

Dhamaal 4 Release Date: धमाल 4 की रिलीज डेट कन्फर्म हो चुकी है। 12 जून 2026 को अजय देवगन हंसी का नया तूफान लेकर आएंगे। OG कास्ट अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी के साथ ईशा गुप्ता, रवि किशन जैसे नए चेहरे जोड़ी जाएंगे।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 8:35 PM
Dhamaal 4 Release Date: धमाल 4 की रिलीज डेट हुई कन्फर्म, इस दिन अजय देवगन लाएंगे हंसी का तूफान

हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल 4' अब थिएटर्स में धमाल मचाने को तैयार है। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी जैसे OG सितारों के साथ यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर कन्फर्म किया कि ईद 2026 की भीड़ से बचने के लिए नई तारीख तय हुई। फैंस में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है।

OG गैंग की धांसू वापसी

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस चौथी कड़ी में मूल कास्ट पूरी ताकत से लौट रही। अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी की जोड़ी फिर हंसाएगी। नए चेहरों में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजली आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी शामिल हैं। संजय दत्त और आर. माधवन के कैमियो की भी चर्चा हो रही है। T-Series का पोस्टर कहता है, "अब धमाल बोला है तो करना ही पड़ेगा!"

फ्रेंचाइजी का गोल्डन ट्रैक रिकॉर्ड

2007 की पहली 'धमाल' ने 51 करोड़ का कमाल किया। 2011 में 'डबल धमाल' ने 71 करोड़ जोड़े थे। 2019 की 'टोटल धमाल' सुपरहिट रही, जिसमें अजय-अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित की तिकड़ी ने 232 करोड़ का धमाल मचाया। हर सीक्वल ने कलेक्शन दोगुना किया। अब चौथी फिल्म से 300 करोड़+ की उम्मीदें हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें