Get App

Riddhima Kapoor: रिद्धिमा कपूर ने शेयर किया अपनी शादी का वीडियो, ऋषि कपूर को देख इमोशनल हुए फैंस

Riddhima Kapoor: रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर भरत साहनी के साथ शादी वीडियो शेयर किया है। रणबीर कपूर की बहन शादी की 20वीं सालगिरह मना रही है। उन्होंने वीडियो संग दिल को छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 25, 2026 पर 10:00 AM
Riddhima Kapoor: रिद्धिमा कपूर ने शेयर किया अपनी शादी का वीडियो, ऋषि कपूर को देख इमोशनल हुए फैंस
रिद्धिमा कपूर ने शेयर किया अपनी शादी का वीडियो

Riddhima Kapoor: नीतू कपूर और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भरत साहनी के साथ अपनी शादी की 20वीं सालगिरह पर एक पोस्ट शेयर किया है। 2006 में रणबीर कपूर की बहन ने भरत से शादी की थी।

वीडियो में ऋषि कपूर भरत का हाथ पकड़कर उसे वरमाला समारोह के लिए मंच तक ले जाते हुए दिख रहे हैं। रिद्धिमा को उनके भाई, युवा रणबीर कपूर, मंच पर लेकर आए। उन्होंने अपने खास दिन के लिए नारंगी-लाल लहंगा पहना था और भरत ने क्रीम रंग की शेरवानी पर सेहरा पहना हुआ है, वहीं रिद्धिमा इंडियन ब्राइड बनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

रिद्धिमा ने पोस्ट के साथ लिखा, "बीस साल पहले, मेरे माता-पिता ने मेरा हाथ थामकर मुझे अपने प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के साथ एक नए जीवन में भेजा था। आज मेरे पास जो कुछ भी है, उसकी शुरुआत उन्हीं से हुई है, और भरत, तुममें मुझे एक ऐसा साथी मिला है जो हर मौसम में मेरे साथ खड़ा रहा है - मेरा हाथ, मेरा दिल और हमारा जीवन एक साथ थामे हुए। हमारे इस सफर को सक्सेस और हमारे घर को इतना प्यार से भरने के लिए धन्यवाद।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें