Mumbai News: मुंबई घूमने आए एक विदेशी नागरिक ने शहर के तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर की जमकर तारीफ की। लेकिन साथ ही मुंबई की साफ-सफाई और समुद्र तटों की बदहाल स्थिति पर गंभीर सवाल भी उठाए। उसने खास तौर पर मुंबई की नई एक्वा लाइन मेट्रो को शानदार बताते हुए कहा कि भारत ने मेट्रो, एयरपोर्ट, हाईवे और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। लेकिन साफ सड़कें, स्वच्छ समुद्र और इस्तेमाल करने लायक वाटरफ्रंट भी इंफ्रास्ट्रक्चर का हिस्सा होने चाहिए।
