टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने रियलिटी शो 'द 50' के को-कंटेस्टेंट वंशज सिंह पर ऑनलाइन हेट भड़काने का संगीन आरोप लगाया है। शो के दौरान हुई उनकी बहस के बाद वंशज के फैंस ने रिद्धिमा को ट्रोलिंग, डेथ थ्रेट्स और रेप थ्रेट्स की बाढ़ ला दी। रिद्धिमा ने अब वंशज को लीगल नोटिस भेजा और साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
