Antyodaya Anna Yojana: केंद्र सरकार 'अंत्योदय अन्न योजना (AAY)' के तहत मिलने वाले अनाज के नियमों में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रही है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 में संशोधन के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (संशोधन) विधेयक, 2026 का मसौदा तैयार किया गया है। इस पर खाद्य मंत्रालय ने 13 जुलाई, 2026 तक जनता से सुझाव मांगे हैं। सरकार ने प्रस्ताव रखा है कि अब अंत्योदय परिवारों को प्रति परिवार तय 35 किलो राशन देने के बजाय प्रति व्यक्ति 7 किलो खाद्यान्न प्रति माह दिया जाए। हालांकि, किसी भी परिवार को मिलने वाले राशन की अधिकतम सीमा 35 किलो प्रति माह ही रहेगी।
