फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर हुई फायरिंग की घटना ने इंडस्ट्री और शहर दोनों को हिला कर रख दिया है। मामले में जांच लगातार तेज की जा रही है और पुलिस को अहम सुराग मिलते जा रहे हैं। CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने राजस्थान से एक और आरोपी को हिरासत में लिया है। इससे पहले हरियाणा से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्हें एसटीएफ बहादुरगढ़ और मुंबई पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में पकड़ा था।
