Get App

Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के बाद सख्त पहरे में होगी 'गोलमाल 5' की शूटिंग! सेट पर होगी डबल लेवल सिक्योरिटी

Rohit Shetty: अगर ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग तय समय पर शुरू होती है, तो सेट पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 60 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। 'गोलमाल 5' की शूटिंग 15 फरवरी के बाद मुंबई में शुरू होनी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 9:09 PM
Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के बाद सख्त पहरे में होगी 'गोलमाल 5' की शूटिंग! सेट पर होगी डबल लेवल सिक्योरिटी
रोहित शेट्टी सेट पर बेहद सख्त एक्सेस कंट्रोल के साथ काम करेंगे

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित शेट्टी टावर वाले घर पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी सुरक्षा काफी सख्त कर दी गई है। फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने पहले ही उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी के साथ घटना को देखते हुए मुंबई पुलिस और रोहित शेट्टी का प्रोडक्शन हाउस कोई भी खतरा मोल नहीं लेना चाहता। रोहित की आने वाली फिल्म गोलमाल 5 के सेट पर भी ऐसे ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाने की उम्मीद है। फिल्म की शूटिंग कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू करने की तैयारी है।

अगर 'गोलमाल 5' की शूटिंग तय समय पर शुरू होती है, तो सेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेट पर करीब 60 सुरक्षा कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो दो स्तरों की सुरक्षा में काम करेंगे। एक तरफ स्थानीय पुलिस होगी और दूसरी तरफ रोहित शेट्टी की निजी सुरक्षा टीम मौजूद रहेगी, ताकि शूटिंग पूरी तरह सुरक्षित माहौल में हो सके।

कब शुरू होगी शूटिंग

मिड-डे से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 'सुरक्षा को लेकर तैयारियां पहले से ही की जा रही हैं, जबकि प्रोडक्शन टीम अभी शूटिंग शेड्यूल की फाइनल कन्फर्मेशन का इंतजार कर रही है।' फिल्म की क्रिएटिव टीम के एक सदस्य ने बताया कि 'गोलमाल 5 की शूटिंग 15 फरवरी के बाद मुंबई में शुरू होनी थी। हालांकि शूटिंग तय समय पर होगी या नहीं, ये पूरी तरह से रोहित शेट्टी के फैसले और कानून व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों से मिलने वाली मंजूरी पर निर्भर करेगा।' सूत्र ने बताया, “फिलहाल शूटिंग में देरी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें