Get App

Son Of Sardaar 2: पहली फिल्म के इवेंट में इमोशनल हुईं Roshni Walia, आंसुओं की वजह बने Ajay Devgn

Son Of Sardaar 2: अजय देवगन स्टारर सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, जहां पर फिल्म की एक्ट्रेस रोशनी वालिया इमोनल हो गईं। उन्होंने अजय का दिल शुक्रिया अदा किया।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 12, 2025 पर 2:52 PM
Son Of Sardaar 2: पहली फिल्म के इवेंट में इमोशनल हुईं Roshni Walia, आंसुओं की वजह बने Ajay Devgn

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रोशनी वालिया अब बड़े पर्दे पर दमाल मचाती दिखने वाली हैं। वह फिल्म सन ऑफ सरदार 2 से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस काफी इमोशनल नज आईं। जब उन्होंने मंच पर जैसे ही माइक पकड़ा, ठीक वैसे ही उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

यह मौका रोशनी के लिए बेहद खास था। उन्होंने कहा है कि यह उनकी पहली फिल्म है। खास बात ये है कि इतने बड़े स्टार्स के साथ काम करने का उन्हें मौका मिला है, इसके लिए वे बेहद लकी महसूस कर रही हैं। रोशनी बोलीं कि मैं एक छोटे शहर से आई हूं और आज यहां खड़ी हूं, ये मेरे लिए ये पल किसी सपने के सच होने जैसा है।

रोशनी ने मंच पर मौजूद अजय देवगन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें दिल से पिता मानती हूं। उनके साथ काम करके मैंने बहुत कुछ सीखना है। एक्टर सेट पर भी हमें समझाते थे, सिखाते थे। साथ ही उन्होंने मृणाल ठाकुर को अपनी बड़ी बहन जैसा बताया और कहा कि उन्हें इस फिल्म के सेट पर फैमली जैसा माहौल क्रिएट किया था, मुझे काम करके बहुत मजा आया।

बता दें, रोशनी ने साल 2012 में टीवी शो लक्ष्मी तेरे आंगन की, से अपने टीवी करियर को शुरू किया था। उन्होंने फिर कई हिट सीरियल्स और वेब सीरीज में काम किया है। अब रोशनी फिल्मों में आकर अपना सपना पूरा कर रही हैं। सन ऑफ सरदार 2, साल 2012 में आई फिल्म सन ऑफ सरदार का अलगा पार्ट है। फिल्म के निर्माता विजय कुमार अरोड़ा है। इस फिल्म में कॉमेडी, एक्शन और इमोशन का भरपूर मजा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें