Rubina Dilaik: टेलीविज़न एक्टर अभिनव शुक्ला हाल ही में ऑनलाइन स्कैम का शिकार हुए हैं। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने साथ हुए घोटाले के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उनके पैन कार्ड की जानकारी लीक हो गई थी। उन्हें पता भी नहीं लगा और उनके नाम पर लोन जारी कर दिए गए थे। अभिनव शुक्ला द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने ऑनलाइन स्कैम के बारे में खुलकर बात की।
