Get App

Haiwaan: कोई ऊपर से संत, कोई अंदर से हैवान..., टशन के बाद एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाते दिखेंगे सैफ अली खान-Akshay Kumar

Haiwaan: अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद फिर से साथ में कमबैक करने जा रहे हैं। इस बार दोनों डायरेक्टर प्रियदर्शन के इशारों पर नाचते दिखेंगे। उनकी आगामी फिल्म हैवान (Haiwaan) के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 23, 2025 पर 4:52 PM
Haiwaan: कोई ऊपर से संत, कोई अंदर से हैवान..., टशन के बाद एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाते दिखेंगे सैफ अली खान-Akshay Kumar
कोई ऊपर से संत, कोई अंदर से हैवान...,

Haiwaan: आरजू, तू चोर मैं सिपाही, टशन जैसी कई मजेदार फिल्में करने वाले अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाते दिखने वाले हैं। 18 साल बाद दोनों सितारों को एक साथ एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। शूटिंग शुरू हो गई है। अपनी आने फिल्म हैवान के सेट से अक्षय ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

हैवान की शूटिंग शुरू

लंबे समय से खबरें आ रही थी कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद साथ में फिल्म में काम करने वाले हैं। उनकी अपकमिंग मूवी का नाम हैवान (Haiwaan) है, जिसका निर्देशन कॉमेडी फिल्मों के दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन करने वाले हैं। फिल्म के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है। जिसमें तीनों सैफ, अक्षय और प्रियदर्शन दिखाई दे रहे हैं।

संत बने अक्षय कुमार

अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने अपनी आगामी फिल्म हैवान की शूटिंग को शुरू कर दिया है। खुद खिलाड़ी कुमार ने सोशल मीडिया पर सेट से एक मजेदार वीडियो साझा किया है। फिल्म के सेट पर अक्षय और सैफ कैजुअल लुक में दिख रहे हैं। अक्षय के टी-शर्ट पर इंग्लिश में सैंट यानी साधु लिखा हुआ है, वहीं वह माथे पर टीका लगाए हैं। जबकि सैफ अली खाम पठानी लुक में नजर अपनी चार्मिंग स्माइल के साथ नजर आए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें