Get App

Saira Banu: 81वें जन्मदिन पर ट्विटर पर सायरा बानो ने रखा कदम, दिलीप कुमार के साथ अनसीन फोटोज की शेयर

Saira Banu: सायरा बानो 23 अगस्त को 81 साल की हो गईं हैं। अपने जन्मदिन पर वेटरन एक्ट्रेस ने एक्स (पहले ट्विटर) पर डेब्यू किया और दिलीप कुमार के साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 23, 2025 पर 3:06 PM
Saira Banu: 81वें जन्मदिन पर ट्विटर पर सायरा बानो ने रखा कदम, दिलीप कुमार के साथ अनसीन फोटोज की शेयर
81वें जन्मदिन पर ट्विटर पर सायरा बानो ने रखा कदम

Saira Banu: दिग्गज बॉलीवुड अदाकारा सायरा बानो, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कदम रखते ही फैंस के दिलों में जगह बना ली थी, ने अपने 81वें जन्मदिन पर एक्स (पहले ट्विटर) पर डेब्यू किया है। अपने पति, दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार के साथ यादें ताज़ा करते हुए, सायरा ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और अपना जन्मदिन मनाया।

सायरा बानो ने की पहली पोस्ट शेयर

एक्स पर अपनी पहली पोस्ट में, सायरा ने लिखा, "आज, जब मैं एक और साल में जीवन में आगे बढ़ रही हूं, मैं आप सभी के साथ यहां रहना चाहती हूं। ज़िंदगी के बारे में बात करना चाहती हूं। यादें ताज़ा करना चाहती हूं और वो सब कुछ करना चाहती हूं, जो दिलीप साहब को हमारे दिलों के करीब रखता है। एक्ट्रेस की ये पहली फोटो एक खूबसूरत याद है, जिसमें सायरा केक काटती दिख रही हैं। एक और तस्वीर में दोनों साथ में केक काट रहे हैं। इन दोनों तस्वीरों में सायरा मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर भी फोटोज करती है शेयर

सायरा ने अपने इंस्टाग्राम पर दिलीप के साथ बीते सालों की यादें भी शेयर कीं हैं। एक तस्वीर में वे हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे अपनों से घिरी हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें दिलीप केक काटते हुए सीटी बजा रहे हैं और उनके ठीक बगल में लता मंगेशकर खड़ी हैं। इन यादों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरा जन्मदिन हमेशा से ही एक ऐसा दिन रहा है, जो सिर्फ़ खुशियां मनाने का पल नहीं है, बल्कि यह हर उस विचार और अस्तित्व को छूता है जिसने मुझे आज एक बेहतर इंसान बनाया है।"

सायरा ने एक लंबा नोट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने याद किया कि कैसे उनकी दादी शमशाद वहीद खान, मां नसीम बानो और बड़े भाई सुल्तान ही उनके करीब रहे हैं। सालों तक उन्होंने इन रिश्तों को संभालकर रखा। फिर उन्होंने दिलीप के बारे में लिखा, "लेकिन ज़िंदगी इसके बाद भी अपने असली अर्थों में, मेरे लिए एक और असाधारण तोहफ़ा के साथ मेरा इंतज़ार कर रही थी। मेरी लाइफ में आए दिलीप साहब।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें