Get App

सैयारा फेम Aneet Padda को मिला जबरदस्त सरप्राइज, एक्ट्रेस हुईं भावुक...आंखों से झलका आंसू!

फिल्म सैयारा की फेम अनीत पड्डा को फिल्म की सफलता के बाद अपने स्कूल टीचर से एक काफी खूबसूरत मैसेज मिला, जिसके बाद एक्ट्रेस इमोशनल हुईं और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया एक वीडियो।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Aug 01, 2025 पर 4:58 PM
सैयारा फेम Aneet Padda को मिला जबरदस्त सरप्राइज, एक्ट्रेस हुईं भावुक...आंखों से झलका आंसू!
फिल्म सैयारा से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अनीत पड्डा फिल्म के सफलता से काफी खुश नजर आईं। एक्ट्रेस को सभी से काफी सराहना मिली और अब अनीत को उनके स्कूल के टीचर ने एक वीडियो बनाकर भेजा जिसे देख एक्ट्रेस ने आखों से निकला आंसू।

अनीत पड्डा, जिन्होंने हाल ही में यशराज फिल्म्स की सुपरहिट फिल्म 'सैयारा' में वाणी बत्रा की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया, अब फिल्म की सफलता पर पहली बार खुलकर बोली हैं। 22 वर्षीय अभिनेत्री अनीत को इस फिल्म से खास पहचान मिली है, हालांकि इससे पहले वे सलाम वेंकी और बिग गर्ल्स डोंट क्राई जैसे प्रोजेक्ट में भी काम कर चुकी हैं।

सैयारा की रिलीज के बाद अनीत लाइमलाइट से दूर रहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके स्कूल 'स्प्रिंगडेल्स' के टीचर्स उन्हें बधाई देते नजर आए। इस वीडियो को देखकर अनीत बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वो इस क्लिप को देखते समय सिर्फ मुस्कुरा रही थीं, लेकिन उनकी आंखों में आंसू थे।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि यही वो स्कूल है जहां उन्होंने सपने देखना सीखा और जहां उन्हें उस समय भी सराहा गया जब उन्हें खुद पर भरोसा नहीं था। यह वीडियो उनके लिए सिर्फ एक सरप्राइज नहीं बल्कि एक भावनात्मक सफर था, जिसमें उन्हें अपने पुराने दिन, संघर्ष और शुरुआती सपने याद आ गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें