मशहूर संगीतकार एआर रहमान के हालिया विवादित बयान ने बॉलीवुड में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने दावा किया था कि इंडस्ट्री में उन्हें पिछले आठ साल से पर्याप्त काम नहीं मिल रहा, जिसके पीछे सांप्रदायिक पूर्वाग्रह हो सकता है। इस बयान पर अब सलीम-सुलेब मर्चेंट के सलीम ने खुलकर असहमति जताई है। उन्होंने तर्क दिया कि रहमान को यदि 'रामायण' जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का मौका मिल रहा है, तो भेदभाव की बात बनती नहीं।
