Get App

Shera Father Death: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के घर छाया शोक, 88 साल की उम्र में पिता का हुआ निधन

Shera Father Death: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के घर शोक छा गया है। उनके पिता सुंदर सिंह जॉली ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। शेरा के 88 साल के पिता काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 07, 2025 पर 3:36 PM
Shera Father Death: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के घर छाया शोक, 88 साल की उम्र में पिता का हुआ निधन
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता का हुआ निधन

Shera Father Death: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता सुंदर सिंह जॉली अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका आज सुबह निधन हो गया। शेरा के पिता कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार जोगेश्वरी पश्चिम स्थित ओशिवारा श्मशान घाट में किया जा रहा है।

शेरा ने पिता के निधन की खबर सोशल मीडिया के जरिए दी है। एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मेरे पिता श्री सुंदर सिंह जॉली आज परलोक सिधार गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा शाम 4 बजे मेरे निवास स्थान 1902, द पार्क लग्जरी रेजिडेंसेज, लोखंडवाला बैक रोड के पास, ओशिवारा, अंधेरी पश्चिम, मुंबई से निकाली जाएगी।

View this post on Instagram

A post shared by shera (@beingshera)

बता दें कि कुछ महीने पहले, शेरा ने अपने पिता का 88वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। शेरा पिता को ‘अपना हीरो’ कहते थे। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "मेरे ईश्वर, मेरे पिता, मेरी प्रेरणा, सबसे मजबूत इंसान को 88वें जन्मदिन की शुभकामनाएं! मुझमें जो भी ताकत है, वह आपसे ही आती है। हमेशा आपको बहुत करता रहूंगा पापा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें