Get App

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत में सुधार, डॉक्टर ने दिया अपडेट

Salman Khan Father Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की तबीयत को लेकर फैली चिंता में कुछ राहत की खबर आई है। मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम को ब्रेन हेमरेज के बाद चिकित्सकीय प्रक्रिया कराई गई, और अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि वे जल्द ही वेंटिलेटर से उतर जाएंगे।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 3:43 PM
Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत में सुधार, डॉक्टर ने दिया अपडेट
खान परिवार को बॉलीवुड का सबसे करीबी और जुड़ा हुआ परिवार माना जाता है।

बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत को लेकर आई ताज़ा जानकारी ने उनके चाहने वालों को राहत दी है। 90 वर्षीय सलीम खान को 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्हें चक्कर आने और ब्लड प्रेशर की समस्या के चलते अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।

17 फरवरी 2026 की सुबह साढ़े आठ बजे सलीम खान को उनके पारिवारिक चिकित्सक डॉ. संदीप चोपड़ा ने इमरजेंसी में लीलावती अस्पताल पहुंचाया था। प्रारंभिक जांच में हाई ब्लड प्रेशर और ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। डॉ. जलील पारकर के नेतृत्व वाली विशेषज्ञ टीम, जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं, उनकी निगरानी कर रही है। डॉ. पारकर ने बताया कि सेफ्टी के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन अब सुधार हो रहा है।

खान परिवार इस संकट से जूझ रहा है। सलमान खान, अलवीरा खान, आयुष शर्मा और अतुल अग्निहोत्री जैसे परिजन अस्पताल पहुंचे। सलमान का चेहरा चिंता से उतरा नजर आया। सलीम की उम्र 91 वर्ष है, और वे बॉलीवुड के स्वर्णिम दौर के स्तंभ रहे हैं। 'शोले', 'दीवार', 'जंजीर' जैसी कालजयी फिल्मों के लेखक के रूप में उनकी जोड़ी जावेद अख्तर के साथ अमर है। परिवार ने गोपनीयता की अपील की है।

अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, सलीम खान की हालत अब स्थिर है और जल्द ही उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जाएगा। डॉक्टरों ने बताया कि उनके दिमाग से जुड़ी एक माइनर प्रोसीजर (Digital Subtraction Angiography) सफलतापूर्वक की गई है और अब वे रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें