Maatrubhumi: बैटल ऑफ गलवान के मेकर्स ने टीज़र के बाद अब फिल्म का पहला गाना मातृभूमि रिलीज़ कर दिया है। यह गाना फिल्म के म्यूज़िकल सफर की पहली झलक देता है, जिसमें देशभक्ति और इमोशन दोनों साफ महसूस होते हैं। सिंपल लेकिन असरदार यह गाना फिल्म की कहानी का मूड सेट करता है और रिलीज़ से पहले दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा देता है।
