'बिग बॉस OTT' फैंस के लिए बुरी खबर, नहीं आएगा चौथा सीजन! मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

बिग बॉस 19 के खत्म होने के बाद दर्शक बिग बॉस OTT के नए सीजन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका चौथा सीजन नहीं आएगा। हालांकि इस फैसले पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 7:13 PM
Story continues below Advertisement
मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है

रियलिटी शो बिग बॉस 19 के खत्म होने के बाद अब दर्शक बिग बॉस OTT के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं बिग बॉस OTT को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अब तक बिग बॉस ओटीटी के तीन सीजन आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस OTT का चौथा सीजन नहीं आएगा, मेकर्स OTT फॉर्मेट को आगे न बढ़ाने का मन बना रहे हैं। अब तक बिग बॉस OTT के तीन सीजन में दिव्या अग्रवाल, एल्विश यादव और सना मकबूल विजेता रहे हैं। बिग बॉस OTT फॉर्मेट को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

चर्चा है कि हिंदी में सिर्फ एक ही बिग बॉस बनाया जाएगा, जिसे टीवी और OTT दोनों प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा। अब दर्शकों को अलग OTT वर्जन का इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि पूरा ध्यान सिर्फ एक ही बिग बॉस शो पर रहेगा। मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है

बिग बॉस ओटीटी वर्जन नहीं आएगा


BBTak की रिपोर्ट के मुताबिक, "क्रिएटिव टीम ने बिग बॉस OTT हिंदी को बंद करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि अब ओरिजिनल बिग बॉस शो टीवी और OTT दोनों प्लेटफॉर्म पर आ रहा है, जिससे कंटेंट का बंटवारा और सीमित दर्शकों की समस्या हो रही थी। इसी वजह से OTT वर्जन को खत्म करने की प्लानिंग की गई है। फिलहाल इस फैसले पर किसी भी पुराने विजेता ने रिएक्शन नहीं दिया है।"

काफी फेमस है बिग बॉस

बिग बॉस भारत का एक बहुत लोकप्रिय रियलिटी शो है, जिसमें सेलिब्रिटी और आम लोग एक घर में बाहर की दुनिया से अलग रहकर साथ रहते हैं। इस शो को सलमान खान होस्ट करते हैं। शो में ड्रामा, इमोशंस, स्ट्रैटेजी, दोस्ती और पब्लिक वोटिंग के जरिए कंटेस्टेंट्स की परीक्षा होती है। वहीं बिग बॉस OTT इसका डिजिटल रूप है, जो सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होता है। अब तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने पसंद किया और ये शो JioHotstar जैसे OTT प्लेटफॉर्म पर दिखाया गया।

Farrhana Bhatt: क्या 'बिग बॉस 19' में हुई थी फिक्सिंग? फरहाना भट्ट पर पूर्व स्टाफ ने लगाए गंभीर आरोप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।