Get App

Salman Khan: सलमान खान ने पनवेल फार्महाउस से शेयर की पहली तस्वीर, फैंस को दिया खूब सारा प्यार

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपने जन्मदिन के बाद पनवेल फार्महाउस से पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने फैंस को जन्मदिन की शुभकामनाओं और प्यार के लिए दिल से धन्यवाद कहा।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 3:51 PM
Salman Khan: सलमान खान ने पनवेल फार्महाउस से शेयर की पहली तस्वीर, फैंस को दिया खूब सारा प्यार

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन की धूम के बाद सोशल मीडिया पर पहली पोस्ट शेयर की, जो फैंस के दिलों को छू गई। पनवेल के आलीशान फार्महाउस के पूलसाइड से ली गई ये कैजुअल फोटो में सलमान ग्रे टी-शर्ट और कैप में रिलैक्स्ड अंदाज में नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'थैंक यू फॉर ऑल योर लव एंड गुड विशेज, मीन्स ए लॉट। गॉड ब्लेस यू ऑल विद हेल्थ एंड हैप्पीनेस।'

पनवेल फार्महाउस पर बीते रविवार को सलमान का बर्थडे सेलिब्रेशन बेहद इंटीमेट और स्टार-स्टडेड रहा। खान फैमिली के सभी भाई-बहन और उनके बच्चे शाम होते ही पहुंचे। फार्महाउस को लाइट्स और मिनिमल डेकोर से सजाया गया था। बाद में करीबी इंडस्ट्री फ्रेंड्स और पुराने डायरेक्टर्स भी शामिल हुए। म्यूजिक, केक कटिंग और लॉन पर छोटा सा फायरवर्क्स डिस्प्ले हुआ, लेकिन फोकस बातचीत और पुरानी यादों पर रहा। सलमान की प्राइवेसी लविंग नेचर इस पार्टी में साफ झलकी।

150 एकड़ में फैले इस 80 करोड़ के फार्महाउस को सलमान ने बहन अर्पिता के नाम पर 'अर्पिता फार्म्स' नाम दिया है। यहां लग्जरी स्विमिंग पूल, मॉडर्न जिम, घुड़सवारी और खेतीबाड़ी की सुविधाएं हैं। लॉकडाउन में सलमान ने यहां फैमिली के साथ वीडियोज शेयर किए थे, जहां वो ATV राइडिंग और नेचर एंजॉय करते दिखे। फिटनेस फ्रीक सलमान का पर्सनल जिम यहां का हाइलाइट है, जहां वो मसल्स फ्लॉन्टिंग फोटोज पोस्ट करते रहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें