Get App

राज निदिमोरू के साथ पुर्तगाल में हनीमून मना रहीं सामंथा प्रभु, एक्ट्रेस ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपने पति राज निदिमोरू के साथ पुर्तगाल के लिस्बन में छुट्टियां मना रही हैं। शादी के बाद सामंथा ने हनीमून की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस को काफी पसंद आ रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 11:17 PM
राज निदिमोरू के साथ पुर्तगाल में हनीमून मना रहीं सामंथा प्रभु, एक्ट्रेस ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर को बेहद निजी समारोह में शादी की थी

एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपने पति राज निदिमोरु के साथ पुर्तगाल के लिस्बन में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में 1 दिसंबर, 2025 को ये कपल शादी के बंधन में बंधा था। सामंथा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पति राज निदिमोरू के साथ हनीमून की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। इन तस्वीरों में राज और सामंथा घूमते-फिरते, लोकल खाना खाते और शहर की खूबसूरती का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। कपल की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस को भी ये फोटो काफी पसंद आ रही है।

पुर्तगाल यात्रा के दौरान सामंथा रूथ प्रभु और उनके पति राज निदिमोरू ने कई मशहूर जगहों की सैर की है। दोनों फातिमा के सैंक्चुअरी में स्थित बेसिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ द रोजरी, पादराओ डॉस डेस्कोब्रिमेंटोस और आर्को दा रुआ ऑगस्टा जैसे फेमस जगहों पर घूम रहे हैं।

सामंथा ने शेयर किया पोस्ट

शेयर की गई तस्वीरों में कहीं राज बड़े से चॉकलेट डोनट को देखते नजर आ रहे हैं, तो कहीं सामंथा शांत अंदाज में शहर के खूबसूरत नजारों का आनंद लेती दिख रही हैं। तस्वीरों में डेजर्ट की एक खूबसूरत प्लेट भी दिखाई देती है, वहीं कुछ कैंडिड पलों में सामंथा रूथ प्रभु गुलाबी बीनी पहने बेहद सुकून भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने एक छोटा लेकिन इमोशनल कैप्शन में लिखा, दिसंबर कैसा जा रहा है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें