San Rechal Dies: पूर्व मिस पुडुचेरी और मशहूर मॉडल सैन रेचल ने अपनी लाइफ को खत्म कर लिया है। रविवार को उनका शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि मॉडल ने आत्महत्या की है। पुलिस को उनका सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में रिचेल ने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं बताया है।
26 साल की छोटी सी उम्र में मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनालिटी रेचल ने कुछ दिन पहले ही अपने पिता मुलाकात की थी। उनसे मिलने के बाद कथित तौर पर उन्होंने नींद की गोलियां खाकर अपनी जान दे दी। जैसे ही उनकी मौत की खबर मिली पहले एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में एक निजी अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया।
रितेल को आनन फानन में जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। बता दें कि उन्होंने हाल ही में शादी की थी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रंग के आधार पर भेदभाव या पक्षपात को लेकर आवाज उठाई थी। उन्होंने 2022 में मिस पुडुचेरी का ताज अपने सिर पर सजाया था।
वहीं जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया है कि रिचेल भारी आर्थिक और व्यक्तिगत दबाव में थी। इस कारण से उन्होंने अपनी जान दे दी। अधिकारियों ने बताया कि हाल के महीनों में सैन ने अपने करियर के लिए कुछ पैसे जुटाए थे। इसके लिए उन्होंने अपने गहने बेच दिए थे। वह अपने पिता से मदद की उम्मीद कर रही थी, लेकिन पिता ने मदद करने से इनकार कर दिया था। पिता ने रिचेल से कहा था कि वह उसके भाई की देखभाल कर रहे हैं, इसलिए मदद नहीं कर सकते हैं।
पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। हालांकि, पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं, ये पता लगाने के लिए कि क्या कोई वैवाहिक समस्या या दवाब तो नहीं था उनपर। रिचेल ने न केवल अपने काम से, बल्कि भारतीय सिनेमा और फैशन में गोरी त्वचा के व्यापक चलन के खिलाफ आवाज बुलंद कर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।