Republic Day 2026: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली और सिंगर श्रेया घोषाल एक बार फिर साथ मिलकर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। I एंड B मिनिस्ट्री के रिपब्लिक डे परेड टैब्लो के लिए संजय लीला भंसाली ने ‘भारत गाथा’ थीम को कॉन्सेप्चुअलाइज़ किया है। यह एक ऐतिहासिक मौका है, क्योंकि पहली बार कोई भारतीय फिल्म निर्देशक देश के सबसे बड़े औपचारिक समारोह में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करेगा।
