Get App

Sara Ali Khan: उत्तरकाशी में कुदरत का कहर टूटता देख Sara Ali Khan की आंखें हुईं नम, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Sara Ali Khan: बीते दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। कुदरत के इस कहर को देखकर एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) काफी दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपना दर्द बयां किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 06, 2025 पर 1:42 PM
Sara Ali Khan: उत्तरकाशी में कुदरत का कहर टूटता देख Sara Ali Khan की आंखें हुईं नम, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Uttarkashi Cloudburst: 5 अगस्त का दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी धराली (Uttarkashi Cloudburst) इलाके के लिए काफी बुरा और दुखद रहा। मंगलवार को इस जगह पर बादल फटने से भारी तबाही का ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने हर के रोंगटे खड़े हो गए। कुदरत के इस कहर से धराली का एक गांव पूरा बर्बाद हो गया।  कुदरत के इस कहर को देखकर एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) काफी दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपना दर्द बयां किया है।

इस घटना पर अब फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक स्पेशल पोस्ट लिखा। पोस्ट में दिल की बात लिखकर सारा इस आपदा पर दुख जताया है। एक्ट्रेस की पोस्ट पढ़कर हर कोई इमोशनल हो गया और लोगों के लिए दुआ कर रहा है।

सारा अली खान को घूमना फिरना काफी पसंद है। वह अक्सर केदारनाथ की यात्रा करने निकल जाती हैं। एक्ट्रेस पहाड़ों से काफी प्यार करती हैं। कई मौके पर देखा गया है कि वह वेकेशन के लिए देवभूमि की वादियों में सार करती मिली हैं। अब जब उत्तराखड़ के उत्तरकाशी में प्रकृति का खौफनाक मंजर देखने को मिला है तो इसे देख सारा का दिल टूट गया है। इस मामले को लेकर उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर दिया है।

सारा ने पोस्ट में लिखा कि ये सब देखकर मेरा दिल बैठा गया है। उत्तरकाशी में हुई बादल फटने की दर्दनाक घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं सभी की सुरक्षा, शक्ति और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करती हूं। इसके अलावा एक अन्य इंस्टा स्टोरी में साला अली खान ने बचाव अभियान के लिए उत्तरकाशी जिला आपातकालीन केंद्र द्वारा जारी इमरजेंसी नंबरों को भी शेयर किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें