अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड के सबसे सीनियर कपल्स में से एक हैं। मगर, इनकी जोड़ी के आगे नए दौर के कपल्स भी फीके नजर आते हैं। इस उम्र में दोनों का एक-दूसरे के लिए सम्मान और प्यार आज के युवाओं के लिए मिसाल है। इनकी शादी से जुड़ा एक शर्त का दिलचस्प किस्सा है, जिससे बहुत से लोग अंजान होंगे। ये शर्त बिग बी ने जया के लिए रखी थी, जिसे वो आज भी निभा रही हैं।
