Get App

Bobby Deol: भाई शाहरुख तू आजा....मेरे को जाना है अब..., जब आर्यन खान की शिकायत करने के लिए बॉबी ने आधी रात को किया कॉल

Bobby Deol: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है. हाल में ही एक बड़े इवेंट में उनके पहले शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रिव्यू रिलीज किया गया है। इस खास मौके पर बॉबी देओल ने आर्यन के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस शेयर किया।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 22, 2025 पर 12:30 PM
Bobby Deol: भाई शाहरुख तू आजा....मेरे को जाना है अब..., जब आर्यन खान की शिकायत करने के लिए बॉबी ने आधी रात को किया कॉल
भाई शाहरुख तू आजा....मेरे को जाना है अब

Bobby Deol: आर्यन खान की पहली वेब सीरीज़, "द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड" का प्रीव्यू लॉन्च में सितारों का मेला लगा था। बुधवार को मुंबई के वाईआरएफ स्टूडियो में आयोजित इस कार्यक्रम में शाहरुख खान ने एक एक्टर नहीं बल्की आर्यन के पिता बनकर शो को होस्ट किया। वहीं आर्यन की मां और शो की निर्माता गौरी खान भी मंच पर पहुंची थीं। आर्यन के शो में काम कर रहे एक्टर का भी शाहरुख ने लोगों से परिचय कराया। वहीं स्टार कास्ट के साथ चिट-चैट में सभी ने इस में काम करने का अपना अनुभव साझा किया। बॉबी ने बताया कि आर्यन से सभी से खूब मेहनत कराई है।

बॉबी देओल ने की आर्यन की तारीफ

शाहरुख ने बॉबी देओल का मंच पर स्वागत किया। अभिनेता ने निर्देशक आर्यन खान की खूब तारीफ़ की। उन्होंने कहा, "हर किरदार के लिए अपनी भावनाओं को कागज़ पर उतारना बहुत मुश्किल काम होता है, और आर्यन ने जिस तरह से यह किया है, वह वाकई कमाल और तारीफ के काबिल है। परिपक्व किरदारों से लेकर युवा किरदारों तक, उन्होंने हर किसी में से सबसे को बाहर निकाला है।

आर्यन खान ने कराए रीटेक्स

लेकिन इसके ठीक बाद बॉबी ने आर्यन खान को लेकर कुछ शिकायतें भी की। उन्होंने बताया कि वह अपने निर्देशक की किस बात से दुखी हो गए थे। एक्टर बोले वो अलग बात है कि उसने बहुत निचोड़ा हमें। बहुत मेहनत करवायी हमसे। मैं बस देखता रहता था। वह बोलता था एक और रीटेक करें.... मैं कहता था कोई बात नहीं बेटा एक और करते हैं। बॉबी ने कहा कि शुरू में तो लगा ये आसानी से काम कराएगा। थोड़ा काम कराएगा। लेकिन उसने हम सबसे बहुत मेहनत कराई है।

शाहरुख ने बॉबी देओल की तारीफ की

सब समाचार

+ और भी पढ़ें