Shah Rukh Khan: 2023 में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद, सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी आगामी एक्शन से भरपूर फिल्म 'किंग' से दर्शकों को एक बार फिर रोमांचित करने के लिए तैयार हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, अभय वर्मा, सौरभ शुक्ला और राघव जुयाल जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
