
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी नई एक्शन म्यूजिकल फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म का डायरेक्ट मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोमांस ड्रामा फिल्म ओ रोमियो अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म 13 फरवरी, यानी वैलेंटाइन्स डे के मौके पर दर्शकों के सामने लाने की तैयारी में हैं।
इससे पहले 14 सितंबर को शाहिद कपूर की फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक जारी किया गया था। शाहिद कपूर इस फिल्म में कई दमदार एक्शन सीन करते नजर आएंगे, वहीं फिल्म की शूटिंग अब अपने आखिरी स्टेप में पहुंच चुकी है।
कब रिलीज होगी फिल्म
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, "शाहिद कपूर और डायरेक्ट विशाल भारद्वाज मलाड स्थित वृंदावन स्टूडियो में फिल्म का एक छोटा सा शूट किया गया। ये इस प्रोजेक्ट का आखिरी चरण था।" एक सूत्र ने बताया कि, "ये एक पैच शूट था, जिसमें कुछ एक्शन सीक्वेंस और डायलॉग वाले सीन शामिल हैं।" सूत्र ने आगे बताया कि, उस हिस्से में ज्यादातर भीड़ वाले सीन और बॉडी डबल के साथ फिल्माए जाने वाले शॉट्स लिया गया। इस दो दिन के शूट के दौरान डायरेक्टर का पूरा ध्यान शाहिद कपूर के जरूरी सीन पर होगा। ये फिल्म 13 फरवरी तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
कौन-कौन से कलाकार है फिल्म में
शाहिद कपूर निर्देशक विशाल भारद्वाज की आने वाली एक्शन म्यूजिकल फिल्म ओ रोमियो में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म एक ऐसे दिखावटी गैंगस्टर की कहानी पर आधारित है। फिल्म में तृप्ति डिमरी, रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी और दिशा पटानी खास भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘ओ रोमियो’ से पहले शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज साथ में कमीने, हैदर और रंगून जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।