Get App

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान न्यू ईयर पर लाएंगे किंग का बड़ा अपडेट? वीडियो हुआ वायरल

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता है। साल 2023 की डंकी के बाद शाहरुख बड़े पर्दे से दूर हैं। खासतौर पर किंग को लेकर चर्चा तेज है। हर अपडेट, फर्स्ट लुक या स्टूडियो स्पॉटिंग फैंस में नई उम्मीद जगाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 2:07 PM
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान न्यू ईयर पर लाएंगे किंग का बड़ा अपडेट? वीडियो हुआ वायरल
Shah Rukh Khan: न्यू ईयर पर 'किंग' की अनाउंसमेंट करने वाले हैं शाहरुख खान? ये वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की अगली फिल्मों का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। साल 2023 में रिलीज हुई डंकी के बाद से शाहरुख बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी वापसी को लेकर चर्चाएं लगातार बनी हुई हैं। एक्टर की अपकमिंग फिल्मों पठान 2 और किंग को लेकर इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक खूब चर्चा हो रही है। शाहरुख खान हर बार अपने अलग अंदाज और दमदार किरदारों से दर्शकों को सरप्राइज देते हैं, यही वजह है कि उनकी हर नई फिल्म अपने आप में एक इवेंट बन जाती है। खासकर किंग को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट कहीं ज्यादा नजर आ रही है।

फिल्म से जुड़ी छोटी-छोटी अपडेट्स भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। अब दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर शाहरुख खान कब और किस अंदाज में अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान करेंगे।

क्या जल्द होगी किंग की अनाउंसमेंट?

रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान फिल्म किंग की आधिकारिक अनाउंसमेंट की तैयारी में जुट गए हैं। हाल ही में उन्हें डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया, जिसके बाद से अटकलें तेज हो गई हैं कि वह किसी खास प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें