
The Bads Of Bollywood Star Cast: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान हिंदी फिल्मों में अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। आर्यन अपकमिंग वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से बतौर डायरेक्टर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रहे हैं। दो दिन पहले ही सीरीज का एक फर्स्ट टीजर वीडियो रिलीज किया गया था। अब 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का फर्स्ट पोस्टर भी रिवील कर दिया गया है, जिससे वेब सीरीज की पूरी स्टार कास्ट का खुलासा हो गया है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने आर्यन खान के डायरेक्शन में बनने वाली वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का फर्स्ट पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्टर में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट दिख रही है। पोस्टर के साथ नेटफ्लिक्स ने बताया है कि आज सीरीज का प्रीव्यू भी रिवील कर दिया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने लिखा- 'पर्दा गिराने का इंतजार हैं? पर ये शो पर्दा फाड़ के आ रहा है, 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' प्रीव्यू आज होगा रिलीज होगा।
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में लक्ष्य और सहर बंबा लीड रोल में दिखने वाले हैं। फर्स्ट लुक टीजर में दोनों की कैमिस्ट्री साफ दिखाई दी थी। वहीं अब पोस्टर देखकर लगता है कि सीरीज में बॉबी देओल का अहम रोल होने वाला है। हालांकि टीजर में उनके लुक को रिवील नहीं किया गया था। सीरीज में राघव जुयाल, मोना सिंह, आन्या सिंह, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा, विजयंत कोहली और मनीष चौधरी जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते दिखने वाले हैं।
बात शाहरुख खान की करें तो आर्यन खान की डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का वो भी हिस्सा हैं। इसका खुलासा खुद उन्होंने कुछ दिनों पहले Ask SRK सेशन के दौरान कर दिया था। एक फैन ने सुपरस्टार से सवाल किया था कि- 'सर आपको किंग के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार हैं, लेकिन क्या उससे पहले मैं आर्यन की सीरीज में आपके कैमियो की उम्मीद कर सकती हूं?' फैन के सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने बताया था कि 'इंडस्ट्री के बहुत सारे प्यारे दोस्त आर्यन खान की सीरीज में दिखने वाले हैं। उसके लिए वह बहुत ग्रेसफुल रहे हैं, और मैं तो हूं ही, हक से।
बात करे शो की पहले लुक की शुरुआत में आपने देखा कि शाहरुख खान की मोहब्बतें फिल्म के म्यूजिक से हो रही हैं। वहीं हाथ में वायलन लिए आर्यन अपने पिता की तरह एंट्री करते हैं। फिर वहीं उनकी सीरीज के हीरो लक्ष्य को एक्शन के साथ दिखाया जाता है। आर्यन वीडियो में कहते दिखते हैं कि मैं भी वही करने जा रहा हूं जो आप करते हैं...बॉलीवुड की बेड और गुड साइड दिखाने लेकिन अपने अंदाज में। वहीं वह शाहरुख की फिल्मों के कुछ डायलॉग भी मारते हैं। फैंस सीरीज के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।