Shakira India Tour: लैटिन पॉप सिंगर शकीरा अप्रैल में मुंबई और दिल्ली के दो शहरों के दौरे के साथ भारत में वापसी करने जा रही हैं। ग्रैमी पुरस्कार विजेता और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने वाली कोलंबियाई कलाकार 10 अप्रैल, 2026 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स और 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉम करेंगी।
