Get App

Sargun Mehta: छोटे पर्दे से सफर शुरू कर पंजाबी इंडस्ट्री की ऐसे जान बनीं शरगुन, पति रवि दुबे ने शेयर किया खास वीडियो

Sargun Mehta: मनोरंजन जगत के सबसे सफल और जाने-माने नामों में से एक सरगुन मेहता ने पंजाबी सिनेमा में 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास पल को उनके पति और एक्टर रवि दुबे ने और खास बना दिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 01, 2025 पर 12:34 PM
Sargun Mehta: छोटे पर्दे से सफर शुरू कर पंजाबी इंडस्ट्री की ऐसे जान बनीं शरगुन, पति रवि दुबे ने शेयर किया खास वीडियो

Sargun Mehta: पंजाबी सिनेमा में सरगुन मेहता एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। हाल में ही एक्ट्रेस ने पंजाबी इंडस्ट्री में 10 सालों का नायाब सफर पूरा किया हैं। ये 10 साल उनके लिए ऐसे रहे, जिन्होंने सफलता को नया आयाम दिया...नए रिकॉर्ड बनाए और उन्हें पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारा बना दिया है।

इंडियन टेलीविजन पर 12/24 करोल बाग और बालिका वधू जैसे मशहूर शो से अपनी पहचान बनाने के बाद, शरगुन ने 2015 में एक बड़ा फैसला किया था। उन्होंने हिंदी टीवी की नेम और फेम वाली दुनिया छोड़कर पंजाबी सिनेमा के उस समय के नए और अनजाने रास्ते पर कदम रखा। उनकी पहली फिल्म अंग्रेज सांस्कृतिक तौर पर एक खास मुकाम बनी और बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही, जिसने पंजाबी इंडस्ट्री में नई तरह की कहानियों का रास्ता खोल दिया।

इस खास मौके पर उनके पति रवि दुबे ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया और पत्नी को पंजाबी इंडस्ट्री की क्वीन कहा। लगातार सफल फिल्मों की लिस्ट में क़िस्मत, लव पंजाब, लहोरिये, क़िस्मत 2, सौकन सौकने, जिंद माहि, और इस साल की दो ब्लॉकबस्टर सौकन सौकने 2 और सरबाला जी शामिल हैं। मेहता ने न सिर्फ कई हिट फिल्में दी हैं, बल्कि आज वो पंजाबी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री भी हैं। वो उन चंद महिला कलाकारों में से एक हैं जो रीजनल इंडस्ट्री में क्रिटिक्स की तारीफ़ और बड़ी कमाई दोनों में बराबर सफलता हासिल कर रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें