Get App

Shark Tank India 5: शुरुआत में ही टकराव! ‘शार्क टैंक इंडिया 5’ में अमन-कुणाल की तीखी बहस

Shark Tank India 5: ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 5’ की शुरुआत ही तनावपूर्ण माहौल के साथ हुई। लेटेस्ट प्रोमो में एक डेजर्ट ब्रांड की पिच के दौरान अमन गुप्ता और कुणाल बहल आमने-सामने नजर आए। दोनों के बीच हुई तीखी बहस ने साफ कर दिया कि इस बार शार्क्स किसी भी डील में ढील देने के मूड में नहीं हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 2:50 PM
Shark Tank India 5: शुरुआत में ही टकराव! ‘शार्क टैंक इंडिया 5’ में अमन-कुणाल की तीखी बहस
Shark Tank India 5: जब डेजर्ट की कीमत 267 रुपये बताई गई, तो कुणाल और गहराई से सवाल पूछने लगे।

‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 5’ ने आते ही दर्शकों को चौंका दिया है। शो की शुरुआत ही ऐसे माहौल में हुई, जहां जोश, बहस और कड़े सवालों की झलक साफ दिखाई दी। एक डेजर्ट ब्रांड की पिच के दौरान अमन गुप्ता और कुणाल बहल आमने-सामने आ गए, जिससे स्टूडियो का माहौल गर्म हो गया। इस टकराव ने यह संकेत दे दिया कि इस बार शार्क्स पहले से कहीं ज्यादा सतर्क और सख्त नजर आने वाले हैं। अब सिर्फ आइडिया अच्छा होना काफी नहीं होगा, बल्कि हर दावे के पीछे ठोस तर्क और दमदार रणनीति भी जरूरी होगी।

नए सीजन में निवेशकों का रवैया ज्यादा प्रैक्टिकल दिख रहा है और वे किसी भी कमजोर लॉजिक को तुरंत पकड़ने के मूड में हैं। ऐसे में उद्यमियों के लिए यह सीजन आसान नहीं रहने वाला, क्योंकि यहां हर सवाल का जवाब सोच-समझकर देना होगा।

प्रोमो ने बढ़ाया रोमांच

5 जनवरी को प्रीमियर हुए शो के लेटेस्ट प्रोमो से अंदाजा लग गया है कि ये सीजन शांत रहने वाला नहीं है। इस बार शार्क्स पहले से ज्यादा सख्त नजर आ रहे हैं और किसी भी तर्कहीन दावे को नजरअंदाज करने के लिए तैयार नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें