Get App

Sanae Takaichi: कौन हैं सनाए ताकाइची जिन्हें पीएम मोदी ने कहा 'छोटी बहन'? संभाल रही हैं जापान की कमान

Japan PM Sanae Takaichi: पीएम मोदी ने ताकाइची को एक दूरदर्शी और 'जापान फर्स्ट प्रधानमंत्री' बताया। वैश्विक मंच पर जब चीन की आक्रामकता और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है, ऐसे में एक महिला नेता के हाथ में जापान की कमान होना और भारत के साथ उनका यह तालमेल बेहद अहम माना जा रहा है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 02, 2026 पर 4:36 PM
Sanae Takaichi: कौन हैं सनाए ताकाइची जिन्हें पीएम मोदी ने कहा 'छोटी बहन'? संभाल रही हैं जापान की कमान
सनाए जापान के पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री शिंजो आबे की बेहद करीबी रही हैं

Japan PM Sanae Takaichi: भारत और जापान के बीच हमेशा से ही गहरे और मजबूत रणनीतिक संबंध रहे हैं। लेकिन नई दिल्ली में आयोजित 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान यह रिश्ता एक नए और बेहद आत्मीय मोड़ पर पहुंच गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता के बाद जापान की नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को अपनी ‘छोटी बहन’ कहकर संबोधित किया।

पीएम मोदी ने ताकाइची को एक दूरदर्शी और 'जापान फर्स्ट प्रधानमंत्री' बताया। वैश्विक मंच पर जब चीन की आक्रामकता और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है, ऐसे में एक महिला नेता के हाथ में जापान की कमान होना और भारत के साथ उनका यह तालमेल बेहद अहम माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची आखिर कौन हैं और उनका अब तक का सफर कैसा रहा है।

कौन हैं सनाए ताकाइची?

सनाए ताकाइची का जन्म 1961 में जापान के नारा प्रांत में हुआ था। वह जापान की राजनीति में एक बेहद कद्दावर, प्रखर और राष्ट्रवादी नेता के रूप में जानी जाती हैं। जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) से जुड़ी ताकाइची ने रूढ़िवादी और पुरुष-प्रधान माने जाने वाले जापानी राजनीतिक परिदृश्य में अपनी एक अलग और बेहद मजबूत पहचान बनाई है। वह जापान के पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री शिंजो आबे की बेहद करीबी और उनकी नीतियों की प्रबल समर्थक रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें