Get App

Shilpa Shetty: 60 करोड़ की धोखाधड़ी केस के बाद शिल्पा शेट्टी ने उठाया बड़ा कदम, अपने इस बिजनेस पर लगाया ताला

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने अपना फेमस रेस्टोरेंट बैस्टियन बांद्रा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। एक्ट्रेस ने ये फैसला उन पर और उनके पति राज पर लगे 60 करोड़ के धोखधड़ी के आरोप के हफ्तों बाद लिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने फैंस को इस बात की जानकारी दी है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 03, 2025 पर 12:01 PM
Shilpa Shetty: 60 करोड़ की धोखाधड़ी केस के बाद शिल्पा शेट्टी ने उठाया बड़ा कदम, अपने इस बिजनेस पर लगाया ताला
60 करोड़ की धोखाधड़ी केस के बाद शिल्पा शेट्टी ने उठाया बड़ा कदम

Shilpa Shetty: लगता है शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार पर परेशानियां मंडरा रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा पर बीते हफ्ते 60 करोड़ की धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए गए थे। अब लगभग एक हफ्ते बाद एक्ट्रेस ने ऐलान किया है कि मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आइकॉनिक रेस्टोरेंट, बैस्टियन को वह बंद कर रही हैं। इस पोस्ट को इंस्टा पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस काफी भावुक नजर आईं।

बता दें कि मंगलवार को, शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर पोस्ट शेयर किया। अपने फैंस और फ़ॉलोअर्स के साथ ये खबर शेयर करते हुए काफी इमोशनल थी। उन्होंने लिखा, "ये एक युग का अंत है क्योंकि हम मुंबई के सबसे आइकॉनिक डेस्टिनेशन में से एक, बैस्टियन बांद्रा को बंद करने जा रहे हैं। एक ऐसा वेन्यू था, जिसने हमें अनगिनत यादें, ना भूलने वाली रातें और ऐसे पल दिए जिन्होंने शहर की नाइटलाइफ़ को शेप दिया। अब ये अपना फाइनल प्रणाम कर रहा है। इस गुरुवार को एक फेयरवेल के साथ ये हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।

शिल्पा ने नोट में लिखा कि इस लीजेंडरी स्पेस का सम्मान करने के लिए, हम अपने सबसे करीबियों के लिए एक बेहद खास शाम को प्लान कर रहे हैं। पुरानी यादों, एनर्जी और मैजिक से भरी एक रात, जिसमें बैस्टियन के साथ आखिरी बार जुड़ी हर चीज़ का जश्न होगा। बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कहने के साथ ही, हमारा गुरुवार रात का रिचुअल आर्केन अफेयर अगले हफ्ते बैस्टियन एट द टॉप में होगा। ये नए एक्सपीरियंस के साथ एक नए चैप्टर में इस लीगेसी को आगे बढ़ाता दिखेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें