बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, जो इस साल 38 साल की हो गई हैं, ने अपने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया है। लंबे समय से उनकी शादी को लेकर कयास और सवाल जारी थे। हाल ही में एक जूलरी ब्रांड के प्रमोशन वीडियो के दौरान सोशल मीडिया पर एक फैन ने उनसे सीधे सवाल किया, “शादी कब करोगे, श्रद्धा कपूर जी?” इस सवाल का जवाब देते हुए श्रद्धा ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं करूंगी, शादी करूंगी।” श्रद्धा का ये हल्का-फुल्का लेकिन सीधा जवाब फैंस के लिए किसी खुशी की खबर से कम नहीं है। कई सालों से उनके पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर खबरें आती रही हैं।
