देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी 4 मई को सामने आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के वोटों की गिनती जारी है। वहीं अब तक सामने आए नतीजों में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद विपक्षी गठबंधन को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। इंडिया ब्लॉक के दो सबसे मजबूत नेताओं को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है।
