पलाश मुच्छल की अनटाइटल्ड फिल्म पर फैंस ने उड़ाया मजाक, टाइटल को बनाया निशाना

एक्टर श्रेयस तलपड़े जल्द ही डायरेक्टर पलाश मुच्छल की अगली फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। वह इसमें एक आम आदमी का किरदार निभाएंगे। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है और इसे अनटाइटल्ड रखा गया है। शूटिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जो मुंबई की जिंदगी और संघर्षों को पर्दे पर दिखाएगी

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 11:39 AM
Story continues below Advertisement

एक्टर श्रेयस तलपड़े जल्द ही फिल्म डायरेक्टर पलाश मुच्छल की अगली फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक आम आदमी का किरदार निभाएंगे, जो मुंबई जैसी बड़े शहर की भाग-दौड़ भरी जिंदगी और चुनौतियों का सामना करता है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट का कोई आधिकारिक नाम तय नहीं हुआ है और इसे अनटाइटल्ड ही रखा गया है। हालांकि, फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है, और इस बात से फैंस में काफी उत्सुकता बढ़ गई है।

श्रेयस तलपड़े पिछले कुछ सालों में अपने अभिनय के लिए काफी चर्चा में रहे हैं और उन्होंने कॉमेडी और ड्रामा दोनों में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। पलाश मुच्छल के साथ यह नया प्रोजेक्ट उन्हें एक नए अंदाज में पेश करेगा और मुंबई के आम आदमी की कहानी पर्दे पर जीवंत रूप में दिखाएगा।

इंटरनेट पर मजाक और आलोचना


फिल्म के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर चुटकियां लीं और फिल्म का मजाक उड़ाया। किसी ने कहा, "फिल्म की कहानी ऐसी होगी जिसमें बॉयफ्रेंड या पति धोखा देता हो," तो किसी ने नाम सुझाया, "महिला को धोखा कैसे दें।" एक अन्य ने लिखा, "वेब सीरीज बनाएं, नाम हो- ‘अ नाइट बिफोर वेडिंग’।"

पलाश मुच्छल और स्मृति मंदाना की टूटी शादी

लोगों के चुटकियों के पीछे वजह है पलाश और क्रिकेटर स्मृति मंदाना का टूटता रिश्ता। दोनों की शादी 23 नवंबर 2025 को होनी थी, लेकिन सोशल मीडिया पर खबर आई कि पलाश किसी और के साथ हैं, जिससे शादी कैंसिल कर दी गई। हल्दी-संगीत सेरेमनी तक हो चुकी थी।

श्रेयस तलपड़े की एक्टिंग और पिछली फिल्में

श्रेयस तलपड़े पिछले कुछ सालों से अपने अभिनय के लिए चर्चित हैं। उन्होंने ‘गोली मार के ले लो’, ‘कट्टी बट्टी’, ‘तारीख’, ‘पुणेरी मिसाल’, ‘इमरजेंसी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। कॉमेडी और ड्रामा दोनों में उनकी पकड़ मजबूत है। अब पलाश मुच्छल के साथ यह प्रोजेक्ट उन्हें एक नए अंदाज में पेश करेगा।

पलाश मुच्छल की फिल्में और स्टाइल

पलाश मुच्छल एक सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है और कई हिट गाने कंपोज किए हैं। उनकी पिछली फिल्में रोजमर्रा की जिंदगी, इंसानी रिश्ते और सामाजिक मुद्दों पर आधारित थीं। साल 2024 में उन्होंने ‘काम चालू है’ और 2022 में ‘अर्ध’ का निर्देशन किया।

नई फिल्म का बैकग्राउंड

नई फिल्म का सेटअप मुंबई शहर है। फिल्म में आम आदमी की कहानी मुंबई की गलियों, लोकल ट्रेनों और चमक-धमक से जुड़ी होने की उम्मीद है। यह कहानी शहर के संघर्ष, सपनों और भागदौड़ भरी जिंदगी को पर्दे पर जीवंत करेगी।

Dhurandhar: सुनील शेट्टी ने 'धुरंधर' को सराहा, रणवीर सिंह को दिए इतने नंबर... अक्षय खन्ना को बताया परफेक्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।