Get App

Tumbbad 2: इंतजार खत्म..., इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी सोहम शाह की 'तुम्बाड 2'

Tumbbad 2 Release Date: 'तुम्बाड 2' को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है। फिल्म में कई दिग्गज नजर आने वाले हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 3:12 PM
Tumbbad 2: इंतजार खत्म..., इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी सोहम शाह की 'तुम्बाड 2'
'तुम्बाड 2' के साथ मेकर्स उस दुनिया को और आगे ले जाने की तैयारी में हैं, जहां फिल्म की कहानी और स्केल को बड़ा बनाया जाएगा।

Tumbbad 2: 'तुम्बाड 2' के मेकर्स ने आखिरकार इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह मच-अवेटेड सीक्वल 3 दिसंबर 2027 को रिलीज होगा, जिससे फैंस को अब फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार करने की एक तय तारीख मिल गई है। यह खुलासा हफ्तों के सस्पेंस के बाद हुआ है, जिसमें टीम मोशन पोस्टर और फिल्म की वापसी से जुड़े छोटे अपडेट्स के जरिए दर्शकों को एक्साइटेड कर रही थी।

यह ऐलान साल 2024 में 'तुम्बाड' के दोबारा रिलीज होने और बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार सफलता के बाद की गई है, जिसने एक बार फिर इस फिल्म को चर्चा में ला दिया था। 'तुम्बाड' के साथ सोहम शाह ने भारतीय सिनेमा में लोक कथाओं (folklore) पर आधारित हॉरर फिल्मों के लिए एक अलग जगह बनाई थी और पिछले कुछ सालों में इस फिल्म की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।

अब 'तुम्बाड 2' के साथ मेकर्स उस दुनिया को और आगे ले जाने की तैयारी में हैं, जहां फिल्म की कहानी और स्केल को बड़ा बनाया जाएगा, लेकिन साथ ही वही माहौल बरकरार रखा जाएगा जिसने पहली फिल्म को इतना खास बनाया था।

​सीक्वल के बारे में बात करते हुए सोहम शाह ने कहा, "'तुम्बाड' हमेशा से मेरे लिए बहुत खास रही है और 'तुम्बाड 2' के साथ हमारा मकसद उस दुनिया को और भी गहराई और विस्तार के साथ आगे ले जाना है। हम उसी पौराणिक कथा और माहौल को और बड़ा बना रहे हैं जिससे दर्शक जुड़े थे, साथ ही कहानी की नई परतों को भी टटोला जा रहा है। यह कुछ ऐसा होगा जो अपनी आत्मा में तो जाना-पहचाना लगेगा, लेकिन इसके सामने आने का तरीका बिल्कुल नया होगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें