Sonam Kapoor Ahuja: एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा और उनके पति बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने अपने दूसरे बेटे का नाम रुद्रलोक कपूर आहूजा रखा है। सोनम और आनंद ने रविवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के साथ नाम का ऐलान किया। पोस्ट में कपल और उनके बेटों, रुद्रलोक और वायु के साथ तस्वीरें भी एड हैं।
